आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी मैं गलत खानपान, नशे की लत, अत्यधिक चिंता करना आदि कारणों से हमारे शरीर पर इसका बड़ा ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हमें कई तरह की बीमारियां हो जाती है, इनमें पेट दर्द का होना आम बात है, यह भी कई कारणों से होता है जिनमें सबसे प्रमुख है अम्लपित्त, बदहजमी, अल्सर (व्रण) आदि। आजकल की चिकित्सा सेवा बड़ी ही महंगी है और बीमारी ठीक होने की कोई गारण्टी भी नहीं है उल्टा दवाई के साइड इफेक्ट(बुरे प्रभाव) अलग से होते है।
हमारे भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार हमारी रसोई मैं ही इन रोगो को ठीक करने के लिए कई तरह की दवाइयां मौजूद है, पुराने ज़माने में घर की बड़ी बूढ़ी महिलायें जिन्हे हम नानी या दादी माँ कहते है वे खुद ही घर के सदस्यों के इन छोटी-मोटी बीमारियों का घर मैं ही इलाज कर लेती थीं, इन बीमारियों को ठीक करने के घरेलु नुस्खे के बारे मे जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो से प्राप्त हुआ था, जो आजकल आधुनिक होने के चक्कर मैं हम भूलते जा रहें है।
आज इस ब्लॉग पोस्ट Dadi Maa Ke Nuskhe Pet Dard के माध्यम से मैं इस असहनीय दर्द को ठीक करने के लिए घरेलु नुस्खों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करूँगा। इस ब्लॉग पोस्ट को लिखने का मेरा उद्देश्य यही है की आपको इन नुस्खों के बारे में जानकारी दिए जाएं, जिससे आपलोग इन नुस्खों को अपनाकर अपने पेट दर्द से आपको छुटकारा मिल सकें।

तो चलिए एक-एक करके इस लेख में दिए गए उन नुस्खो को पढ़ने की शुरूआत करते है-
Dadi Maa Ke Nuskhe Pet Dard को ठीक करने के लिए-
- पेट में अल्सर (व्रण) कारण यदि दर्द होता हो तो मुलैठी के जड़ को लेकर उसे पानी में रातभर के लिए रखकर छोड़ दें। सुबह इसके पानी को छानकर इसे चावल के दलिया के साथ मिलाकर लें। इसे लेने से अल्सर(व्रण) से होने वाले पेट दर्द में आराम मिलेगा।
- अमरूद के कोमल पत्तों को पीसकर इसे नित्य प्रतिदिन कुछ दिनों तक सेवन करने से पेट दर्द में आराम होता है।
- 2 टीस्पून नींबू का जूस लेकर साथ में 1 टीस्पून अदरक का जूस मिला दें, अब इस मिश्रण में आधा टीस्पून (sugar) शक्कर मिलाकर दें। इस मिश्रण को दिन भर में तीन बार सुबह दोपहर एवं शाम में लेने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
- आधा चम्मच शुद्ध देसी घी लेकर उसमें एक चम्मच हरा धनिया का जूस मिलाकर लें। इसे लेने से पेट दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
- भुने हुए अजवाइन 2 ग्राम की मात्रा में लेकर इसमें 1/2 ग्राम काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने से पेट दर्द में तुरंत ही आराम मिलता है।
- एक प्याज लेकर उसका छिलका उतारकर उसे कुछ देर आग पर रखकर उसे गर्म कर लें, फिर आग से हटाकर प्याज का जूस निकाल लें, अब थोड़ा सा नमक लेकर उस जूस में मिलाकर पी जाएं। इस जूस को पीने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
- 2 ग्राम सोंठ (सूखा अदरक) का चूर्ण (powder) लेकर साथ में 300 मिलीग्राम लाल मिर्च का चूर्ण (powder) मिलाकर पानी के साथ फंकी लेने से अजीर्ण रोग, अफारा तथा पेट में दर्द ठीक हो जाता है।
- 1 ग्राम लाल मिर्च का चूर्ण लेकर उसमें लगभग 100 ग्राम गुड़ मिलाकर एक 1 ग्राम की गोली बना लें इस गोली का सेवन करने से पेट दर्द ठीक होता है।
- चार काली मिर्च को लेकर उसे पीसकर पाउडर बना लें, अब इसमें मूली का 30ml ताजा जूस तथा स्वादानुसार थोड़ा नमक मिलाकर इसको दिन में तीन बार पिलाने से पेट का दर्द में लाभ होता है।
- नीम के तने की अंदरूनी छाल लगभग 50 ग्राम की मात्रा में लेकर थोड़ा सा उसमें जौ मिलाकर उसे खरल में कूट लें अब उसमें 10 ग्राम नमक मिलाकर उसे 400ml पानी में डालकर उबालें, जब पानी उबलकर 200ml रह जाए तो इस क्वाथ (काढ़ा) को सहने योग्य गर्म ही पीने के लिए रोगी को दें, इसे पीने से पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है।
- यदि पेट में गैस या अफारा होने से पेट दर्द हो रहा हो तो असली हींग लगभग 4 से 5 ग्राम की मात्रा में लेकर उसको थोड़े से पानी के साथ मिलाकर इसका लेप बना लें अब इस लेप को रोगी के नाभि तथा उसके आसपास लगाकर कुछ देर पीठ के बल लेटे रहने के लिए कहे ऐसा करने से कुछ ही देर में पेट से गैस निकल जाएगा अफारा ठीक होगा, रोगी का पेट दर्द ठीक होने से शांति मिलेगा।
- लगभग 2 टीस्पून सौंफ लेकर रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं, इसे पीने से पेट दर्द में राहत मिलेगा।
- अनार के बीजों को निकालकर उसे सुखा लें, इसे तीन से चार काली मिर्च एवं थोड़ा सा नमक मिलाकर इसका चूर्ण बनाकर इसे दिन में दो से तीन बार लें पेट दर्द में आराम होगा।
- 3 ग्राम जीरा लेकर उसे तवे पर भून करके अब इस जीरा को पानी के साथ निगल जाएं, या चबाकर खा जावें, पेट दर्द में तुरंत लाभ मिलेगा।
- 2 ग्राम अजवाइन लेकर तवे पर गर्म करके भून लें तथा इसमें दो कालीमिर्च को पीसकर मिला दें, अब इसे गर्म पानी के साथ दिन में तीन बार लेने से पेट दर्द में राहत मिलता है।
- पेट में दर्द हो रहा हो तो सुखा अदरक (सोंठ) मुंह में लेकर चूसने से थोड़ी देर बाद पेट दर्द ठीक हो जाता है।
- तुलसी के ताजे पत्तों का जूस 10ml की मात्रा में पीने से पेट दर्द में तुरंत राहत मिलता है।
- पेट दर्द हो रहा हो तो तुरंत दो केले का सेवन करें पेट दर्द में केला हितकारी माना जाता है। इसे खाने से पेट दर्द में राहत मिलता है।
- अपनी सब्जी के लिस्ट में चौलाई को शामिल करें चौलाई की सब्जी खाने से पेट दर्द एवं पेट से संबंधित कई समस्याएं दूर हो जाती है।
निष्कर्ष-
दोस्तों आज आपने Dadi Maa Ke Nuskhe Pet Dard इस लेख के अंतर्गत पेट दर्द को ठीक करने के लिए दादी मां के इन नुस्खों को पढ़ा, इस लेख में दिए गए सारे नुस्खे प्रमाणित है एवं कई सालों से घर-घर में प्रयोग में लाए जाते रहे हैं, आपको इससे क्या फायदा हुआ अपने अनुभव हमें comments में जरूर बताएं, हमने सारे नुस्खे हमारे रसोई घर में मिलने वाले मसालों एवं सब्जियों को ध्यान में रखकर ही लिखा है, ताकि आप पाठकों को कोई परेशानी ना हो।
अस्वीकरण-
इस लेख में दिए गए नुस्खों को केवल जानकारी एवं ज्ञानवर्धन हेतु लिखा गया है। इन नुस्खों का कोई भी Side Effect (हानिकारक प्रभाव) नहीं है, फिर भी पाठकों से आग्रह है कि इन्हें प्रयोग में लाने से पहले किसी योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। इससे यदि किसी पाठक को कोई भी एवं किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो healthy duniya 78 जिम्मेदार नहीं होगा।